Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में युवक का शव मिला:सुबह में घर से निकला था, पुलिस को सुसाइड की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के रिठाली गांव में बुधवार को एक युवक (22) का शव खड़ी बस के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान राहुल पुत्र बबलू के रूप में की गई है। इस घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। राहुल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह घर से निकला था और देर तक वापस नहीं लौटा। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव में खड़ी एक बस के अंदर उसका शव लटका हुआ है। जिस बस में युवक का शव मिला, वह वीरेंद्र उर्फ छोटू की है और रमनलाल सोरावाला स्कूल, रावल से संबंधित बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना महावन प्रभारी चेतराम शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के बड़े भाई दिनेश सहित परिवार के अन्य सदस्यों का दुखद स्थिति है। रिठाली गांव में इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में होली की मस्ती, तस्वीरों में देखिए:लोकनाथ की गलियों में कपड़ा फाड़ होली का धमाल,डीजे की धुन पर नाकाबंदी
    Next Article
    खाड़ी देशों से लखनऊ से आने-जाने वाली 11 उड़ानें रद्द:दुबई, अबूधाबी, शारजाह और दम्माम के यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर करना पड़ा इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment