Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा से 14 वर्षीय किशोर लापता:पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकला, पुलिस तलाश में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव नरहोली से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। विवेक (पुत्र रूप सिंह) नामक यह किशोर 18 अप्रैल की सुबह घर में हुए एक मामूली विवाद के बाद बिना बताए चला गया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों के अनुसार, विवेक 18 अप्रैल को अपने भाई-बहनों के बीच हुए एक छोटे से झगड़े के बाद नाराज होकर घर से निकला था। शुरुआत में परिवार को लगा कि वह जल्द ही लौट आएगा, लेकिन जब देर रात तक वह वापस नहीं आया, तो उनकी चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने विवेक की तलाश आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली। घटना के बाद परिजनों ने थाना हाईवे में किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेक की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। विवेक की मां ने बेटे से घर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा, “बेटा जहां भी हो, घर लौट आओ। तुम्हारे बिना घर सूना है। कोई कुछ नहीं कहेगा, बस एक बार वापस आ जाओ।” पुलिस और परिजनों ने आमजन से सहयोग की अपील की है। यदि किसी को विवेक के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि किशोर को सकुशल घर वापस लाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में स्पेलर दुकान में भीषण आग:लाखों का नुकसान, दो घंटे में दमकल ने पाया काबू
    Next Article
    हथियार लेकर कैसे डिनर हॉल में घुसा हमलावर? ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment