Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा–संभल में तेज आंधी, होर्डिंग और पेड़ गिरे:पश्चिमी यूपी के 3 शहरों में बारिश, 23 जिलों में अलर्ट; ओले भी गिर सकते हैं

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम बदल गया है। गाजियाबाद, हाथरस और नोएडा में आंधी के साथ बारिश हुई। मथुरा में तेज आंधी से सड़क पर लगे होर्डिंग गिर गए हैं। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी गिर गए। खड़ी फसलें को भी नुकसान हुआ है। एक मकान की छत भी ढह गई। संभल में भी तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 6 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार की बात करें तो बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुलंदशहर और आगरा में धूल भरी आंधी चली। आंधी-बारिश के विजुअल देखिए… क्यों बदला मौसम, जानिए लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि आज से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। इसके चलते मौसम में बदलाव हुआ है। 20 मार्च से इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। गेहूं, अरहर को होगा नुकसान, कैसे बचान करें कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ सकता है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं। दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं। दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल और छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और उसे सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
    Click here to Read more
    Prev Article
    'OP एपिक फ्यूरी' जारी, क्या तबाह हो गई ईरानी सेना? देखें US-Top 10
    Next Article
    लखनऊ से दूसरे राज्यों के लिए सीधी बस सेवा जल्द:हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ के लिए रोडवेज की तैयारी तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment