Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर ध्वस्तीकरण के बाद शुरू हुआ पुनर्निर्माण:सीतापुर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़ा गया था, हिंदू सुरक्षा संघ ने लिया जिम्मा

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में कैप्टन मनोज पांडे चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के चलते हटाए गए मां दुर्गा मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य बुधवार से विधिवत रूप से शुरू हो गया। 29 मार्च को प्रशासन द्वारा लगभग 25 वर्ष पुराने इस मंदिर को तोड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई थी और हिंदू संगठनों ने इसे आस्था से जुड़ा मुद्दा बताया था। इसी क्रम में 1 अप्रैल को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने मौके पर पहुंचकर मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। बताया जाता है कि जिस स्थान से मंदिर हटाया गया था, उसके कुछ मीटर की दूरी पर स्थित शिवशक्ति मंदिर परिसर में अब नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को विधि-विधान के साथ पुनः स्थापित किया जाएगा। मंदिर पुनर्निर्माण को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और प्रशासन के बीच पूर्व में वार्ता भी हुई थी, जिसमें मंदिर निर्माण को सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। प्रशासन की ओर से एसडीएम धामनी एम दास और सदर तहसीलदार अतुल सेन ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से शुरू कराने में भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों की निगरानी में मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जल्द ही मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ पुनः शुरू किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क चौड़ीकरण और शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों की धार्मिक भावनाओं का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। फिलहाल मंदिर पुनर्निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज हवा से किसान नेता पर गिरा बिजली का पोल:इलाज के दौरान मौत; विभाग का घेराव कर किसानों ने FIR की मांग की, 3 घंटे से धरने पर बैठे
    Next Article
    शराब दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मऊ में DM को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग, बोली- माहौल खराब हो रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment