Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा-वृंदावन के होटलों में भी मनेगी जन्माष्टमी:5 दिन चलेंगे खास आयोजन, 4 सितंबर की रात 12 बजे होगा कान्हा का अभिषेक

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव को लेकर कान्हा की नगरी में तैयारियां तेज हैं। मंदिरों और शहर की सजावट के साथ होटल इंडस्ट्री भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। वृंदावन के रुक्मणी विहार स्थित होटल निधिवन सरोवर में जन्मोत्सव पर पांच दिन तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। होटल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की थीम पर सजाया गया है। प्रवेश द्वार पर राधा-कृष्ण की झांकी के साथ बाल स्वरूप में कान्हा को झूले पर सजाया गया है। होटल प्रबंधन का कहना है कि यहां ठहरने वाले पर्यटकों को भी ब्रज के जन्मोत्सव का माहौल देने की तैयारी की गई है। गौ पूजन से होगी शुरुआत पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को गौ पूजन से होगी। इसके बाद भगवान के भोग के लिए माखन तैयार किया जाएगा। शाम को लड्डू मेकिंग प्रतियोगिता होगी, जिसमें 50 से ज्यादा पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद राधा नाम संकीर्तन होगा। अगले दिनों में भी कृष्ण से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्माष्टमी के दिन 4 सितंबर को शाम 7 से रात 11 बजे तक भजन संध्या होगी। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद होटल में ठहरे अतिथियों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के भी शामिल होने की बात कही गई है। 5 सितंबर को नंदोत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। होटल प्रबंधन ने पूरी की तैयारी होटल निधिवन सरोवर पोर्टिको के जनरल मैनेजर नीरज लंब ने बताया कि ब्रज में जन्माष्टमी सबसे प्रमुख उत्सवों में से एक है। देश-दुनिया से श्रद्धालु इस दौरान वृंदावन आते हैं। ऐसे में होटल में भी उन्हें ब्रज की परंपरा और उत्सव का अनुभव कराने के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में मां अवंतिका देवी मंदिर का महाभारतकालीन इतिहास:श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह से जुड़ा है गंगा किनारे बसा ये मंदिर, जानिए विशेषता
    Next Article
    बरेली में आज से जमीन और मकान खरीदना हुआ महंगा:नए सर्किल रेट लागू, अब पहले से ज्यादा स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment