Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मदरसे से गायब छात्रा पड़ोसी की छत पर पड़ी मिली:पैरों में रंग लगा था, परिजन बोले- बंधक बनाकर रेप किया गया

    4 hours ago

    2

    0

    कन्नौज के एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा हॉस्टल से गायब हो गई। दो दिन बाद वह मदरसे के पास ही एक घर की छत पर पड़ी मिली। शक होने पर परिजन ही पड़ोसी दलित के घर में जबरन घुस गए थे। छत पर पहुंचे तो वहां लड़की जमीन पर पड़ी थी। उसके पैरों में रंग भी लगा था। परिजन उसे उठाकर नीचे लाए। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने पड़ासी युवक पर रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामला सदर कोतवाली इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… मानीमऊ चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की छात्रा शहर के हम्मालीपुरा मोहल्ले के मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 3 मई को वह हॉस्टल से गायब हो गई थी। 5 मई को वह मदरसे के पड़ोस में रहने वाले एक दलित परिवार के घर की छत पर पानी की टंकी के पास पड़ी मिली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पड़ोसी दीपू पर छात्रा को बहला कर ले जाने और रेप करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर उसे हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। लड़की नाबालिग है, इसलिए पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 2 दिन गायब रही छात्रा, पुलिस को नहीं दी सूचना मदरसे के हॉस्टल से छात्रा दो दिनों तक गायब रही, लेकिन इस बीच न तो मदरसे की ओर से पुलिस को कोई सूचना दी गई और न ही परिजनों ने पुलिस को कोई जानकारी दी। मंगलवार दोपहर अचानक से छात्रा के परिजन और मदरसे के लोग पड़ोसी दलित के घर में घुस गए। छत से वह लोग छात्रा को उठाकर ले आए। युवक ने बंधक बनाकर रखा था परिजनों ने बताया, बेटी को युवक ने बंधक बनाकर रखा था। बेटी के हाथ में एक मोबाइल लगा तो उसने मां को कॉल कर बताया कि खिड़की से मदरसा दिख रहा है। हालांकि परिजन इस बात का जवाब नहीं दे पाए कि उन्होंने पुलिस को दो दिनों तक छात्रा के गायब होने की सूचना क्यों नहीं दी। छात्रा के पैर में लगी थी महावर मोहल्लेवासियों की मानें तो युवक और छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। जिसके चलते छात्रा उसके साथ चली गई थी। इसी वजह से छात्रा ने अपने पैरों में महावर भी लगा रखी थी और पायल भी पहने हुए मिली। उधर पकड़े गए युवक दीपू ने छात्रा से शादी करने की बात कही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इसे तूल देने का प्रयास किया जा रहा। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड वश में करने के लिए चिता से हडि्डयां चुराईं:हापुड़ में तांत्रिक ने कहा था- खोपड़ी ले आओ, प्रेमिका और परिवार कदमों में होगा हापुड़ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक प्रेमिका को वश में करने के लिए तांत्रिक के चक्कर में फंस गया। उसके कहने पर चिता से हड्डियां और खोपड़ी चुरा ली, लेकिन उसकी करतूत CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मंगलवार को अमान, उसके दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से 50 तस्वीरें मिली हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल जनगणना, बरेली में 7 मई से खुद भरें डेटा:डीएम बोले- ​22 मई से घर-घर आएगी टीम, पोर्टल पर पंजीकरण कर SE-ID पाना अनिवार्य
    Next Article
    IPL- चेन्नई के खिलाफ दिल्ली का स्कोर 100 रन पार:पांच विकेट गंवाए, अक्षर आउट, गुरजनप्रीत ने पवेलियन भेजा; टीम का स्कोर 109/5

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment