Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुड़िया पूर्णिमा मेला की शुरू हुई तैयारी:DM ने मीटिंग कर व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश, गोवर्धन में 23 जुलाई से उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    11 hours ago

    2

    0

    मथुरा के गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 23 जुलाई से 30 जुलाई तक लगने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेला की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार देर शाम 8 बजे तक DM और SSP की संयुक्त अध्यक्षता में अधिकारियों की एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में तैयारियों की समीक्षा करते हुए परिक्रमा के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए गए। मेला के दौरान 9000 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 21 जोन तथा 62 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 6 स्थाई पुलिस चौकी, 37 अस्थाई पुलिस चौकी, 31 वाच टावर, 150 बैरियर, 183 सीसीटीवी कैमरे, 350 पी एसिस्टम, 1281 LED लाइट, 14 सेमी मास्ट लाइट, 1 हाई मास्ट लाइट तथा 212 सोलर लाइट लगाई जाएगी। मेला में यह रहेंगी व्यवस्था इस बार मुड़िया पूनों मेला में 5 खोया-पाया केन्द्र, 140 हैण्डपम्प, 30 पानी के टेंकर, 17 RO, 25 मोबाइल टॉयलेट, 3 जनसुविधा केन्द्र, 61 पार्किंग स्थल, 16 अस्थाई चिकित्सा सहायता केन्द्र, NGO के चिकित्सा शिविर, 5 मोटर साइकिल एम्बुलेंस टीम, 14 एम्बुलेंस, 1100 रोडवेज बस, 19 अग्निशमन वाहन, 54 गिर्राज मोबाईल, 6 हेल्थ मोबाईल, 600 ड्यूटी पाइन्ट गोवर्धन व वृन्दावन, 24 संचार व्यवस्था, 22 चिकित्सा शिविर, पीएसी फ्लड 2 प्लाटून 3 sthan पर, एसडीआरएफ 1 टीम मानसी गंगा पर, पीएसी 2 कम्पनी 7 स्थल पर, 3 सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम तथा 9 सब कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। लाइट पोल किए जाएंगे प्लास्टिक से पैक जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 में 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मुड़िया पूर्णिमा मेला में आए थे। पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों की सुविधाओं हेतु कटिबद्ध है। इस बार के मुड़िया पूर्णिमा मेला को प्लास्टिक मुक्त मेला के रूप में मनाया जाएगा।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी विद्युत खंभों की प्लास्टिक रैपिंग करें। उन्होंने कहा कि सभी क्षतिग्रस्त खम्भों को हटाया जाए तथा नए पोल लगाए जाए। जिलाधिकारी ने ट्रांसफार्मर की फेंसिंग तथा ट्रांसफार्मर के आस-पास गार्डिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्पेयर में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। 15 जुलाई तक सभी तैयारी की जाएं पूरी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की सभी विभाग अपनी व्यवस्थाएं 15 जुलाई 2026 तक पूरी करें। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मेला क्षेत्र में सजावट, झालर लाइटिंग, तिरंगा लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, वॉल पेंटिंग आदि के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी स्ट्रीट लाइटों को सही कराया जाए तथा सोलर लाइटों की मदद कराई जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि बैरियर, बैरिकेडिंग, वॉच टावर, पार्किंग तथा पार्किंग के अंदर आने-जाने की सुविधा को सुनिश्चित करें। पार्किंग में पर्याप्त लाइट, पेयजल, शौचालय, रैंप, साइनेज आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। मेला में न बिके मिलावटी खाद्य पदार्थ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए की एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए जिसमें स्वास्थ्य विभाग, रोडवेज, पुलिस, अग्निशमन, विद्युत, प्राधिकरण, पंचायती राज, विद्युत सुरक्षा, नगर पंचायत आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कार्रवाई के नाम पर शोषण नहीं होना चाहिए। लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ का प्रयोग करने हेतु जागरूक करें। होटल, आश्रम एवं रेस्टोरेंट के संचालकों के साथ बैठक करें। स्वास्थ्य शिविरों पर हों एंटी वेनम SSP श्लोक कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की सभी स्वास्थ्य शिवरों पर डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा कैंप पर बड़े बड़े बैनर लगाए। उन्होंने बाइक एंबुलेंस, एम्बुलेंस तथा हॉस्टिपल (प्राइवेट एवं सरकारी) की मैपिंग करने ने निर्देश दिए। उन्होंने एंटी-वेनम दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। SSP ने CO गोवर्धन से कहा कि सभी P A सिस्टम एवं सीसीटीवी को संचालित करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए। पार्किंग में पुलिसकर्मियों के बैठने हेतु शेड की व्यवस्था हो। उन्होंने निर्देश दिए कि डाइवर्जन प्लान का पूर्व में अधिकाधिक प्रचार प्रसार किया जाए। यह रहे मौजूद बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, सचिव मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण आशीष कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर के 8 सीएचसी में नहीं फायर एनओसी:मरीजों की सुरक्षा खतरे में, अब मानक पूरे करने की तैयारी
    Next Article
    सीएम योगी आज करेंगे उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का शुभारंभ:800 से अधिक आम की प्रजातियां होंगी प्रदर्शित, आम उत्पादकों को मिलेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार का मंच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment