Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मड़ियाहूं में नहर में मिला युवक का शव:बहन के घर आया था प्रयागराज निवासी मृतक, पोस्टमॉर्टम को भेजा शव

    2 hours ago

    1

    0

    मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कनावा नहर में पुलिया के नीचे मंगलवार देर शाम एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने नहर में पुलिया के नीचे शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान जटाशंकर सरोज (40) पुत्र अमरनाथ सरोज निवासी बिठौली, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। बता दें कि जटाशंकर सरोज मड़ियाहूं क्षेत्र के रानीपुर गांव में अपनी बहन के घर 26 अप्रैल को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद देर शाम उनका शव नहर में मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव मिलने की खबर से मौके पर भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में शोक का माहौल बना रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज की मोनिका को ग्लैम दिवा क्राउन का खिताब:मिसेज़ यूपी का ताज भी पा चुकीं, इंडियन प्राइड वॉक सीजन 4 में जलवा बिखेरा
    Next Article
    लखनऊ टुडे - 29 अप्रैल, आपके काम की खबर:50 हजार की आबादी झेलेगी बिजली संकट, अमौसी एयरपोर्ट से हरदोई रोड तक डायवर्जन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment