Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ डीएम-एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई किया:78 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण, 4 के लिए टीम गठित

    16 hours ago

    1

    0

    मऊ की सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के तहत सदर तहसील में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इस दौरान कुल 78 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सदर तहसील में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 78 शिकायतों में 42 राजस्व विभाग, 12 पुलिस विभाग और 6 विकास विभाग से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि चार मामलों के समाधान के लिए टीमों का गठन कर उन्हें मौके पर भेजा गया। राजस्व विभाग से सबसे अधिक शिकायतें आने पर जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश डीएम प्रवीण मिश्र ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन की प्राथमिकता: जनसुनवाई जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खण्डासा में मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण:SSP ने महिला कांस्टेबल से फीता कटवाया, चौकीदारों को टॉर्च-डंडा बांटा
    Next Article
    अमेठी में गैस कालाबाजारी का आरोप:किसान मजदूर सेवा संस्थान ने सीओ को शिकायत दी, ताला लगाने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment