Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ डीएम ने किसान दिवस में सुनीं किसानों की समस्याएं:तहसील स्तर की शिकायतें 7 दिन में निपटाने के दिए निर्देश

    12 hours ago

    1

    0

    मऊ के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए तकनीक और अनुदान के समन्वय को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रवीण मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उनके लिए विभाग शिविर लगाकर प्रक्रिया पूरी कराए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र किसान की किस्त न रुके। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक किसानों को जोड़ने पर भी चर्चा हुई। कुसुम योजना में सोलर पंप पर 60 से 90 प्रतिशत अनुदान और ड्रोन तकनीक से उर्वरक-कीटनाशक छिड़काव जैसी आधुनिक कृषि पद्धतियों पर भी विस्तार से बात की गई। जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सात कार्य दिवस में करने के स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने की अपील की, ताकि वे सभी कृषि लाभ योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत:ड्राइवर हिरासत में, आजमगढ़ पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    3 साल बाद अपने देश लौटेगी नेपाली युवती:CWC अध्यक्ष के प्रयास से नेपाल से भटकी युवती की होगी घर वापसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment