Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत:ड्राइवर हिरासत में, आजमगढ़ पुलिस ने शुरू की जांच

    11 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव मार्ग की है। मृतक की पहचान रामबचन चौहान (65) निवासी आदमपुर, थाना मुबारकपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह साइकिल से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सठियांव चीनी मिल की ओर गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामबचन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने घायल रामबचन को तत्काल अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर की घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरी पाली की परीक्षा देने केंद्र पहुंची छात्रा बेहोश:विद्यालय प्रबंधन ने सीएचसी में भर्ती कराया, इलाज जारी
    Next Article
    मऊ डीएम ने किसान दिवस में सुनीं किसानों की समस्याएं:तहसील स्तर की शिकायतें 7 दिन में निपटाने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment