Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ एसपी ने डायल 112 कार्यालय का किया निरीक्षण:शिकायतों के निस्तारण और अभिलेखों की जांच के दिए निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    मऊ जिले के पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने जनपद नियंत्रण कक्ष (DCR), डायल 112 कार्यालय और पुलिस रेडियो मेल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, एसपी ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया, कॉल रिस्पांस टाइम और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का गहनता से परीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों की भी जांच की। 5 तस्वीरें देखिए… पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कॉल अटेंड करने में लापरवाही न बरतने और आमजन से शिष्ट व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस रेडियो मेल कार्यालय के निरीक्षण में, लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती- राज्य सरकार के नियम रद्द:अब सिर्फ केंद्र सरकार के योग्यता नियम होंगे मान्य, लखनऊ हाईकोर्ट का फैसला
    Next Article
    बरेली में पति ने गर्भवती बेटी और पत्नी को पीटा:ज्वैलरी और मोबाइल लूटकर भागा, 72 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment