Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 100 सालों की परंपरा निभाई, शिव बारात निकली:डीजे की धुन पर युवा झूमते दिखे, महिलाएं और बच्चे भक्ति गीतों का आनंद लेते रहे

    7 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद में महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर महादेव घाट से शीतला मंदिर तक शिव बारात निकाली गई। यह बारात मुस्लिम बहुल इलाकों से होकर गुजरी, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी स्वयं दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। महाशिवरात्रि पर शिव बारात का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह बारात लगभग 100 वर्षों से निकाली जा रही है और इस वर्ष भी देर रात तक जारी रही। बारात को मुस्लिम बहुल बस्तियों से भारी पुलिस बल की निगरानी में निकाला गया। डीजे की धुन पर युवा झूमते दिखे, जबकि महिलाएं और बच्चे भक्ति गीतों का आनंद लेते रहे। झांकियों के माध्यम से शिव-पार्वती विवाह की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा का मोर्चा संभाला। उनके साथ क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी भी तैनात रहे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए थे। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। जनपद में महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टी20 में इंडिया की जीत पर झूमे मेरठवासी:बेगमपुल पर ट्रक पर चढ़कर लहराया तिरंगा, जमकर की आतिशबाजी
    Next Article
    हाथरस में पाकिस्तान से भारत की जीत पर आतिशबाजी:भारत माता की जय के नारे गूंजे, बोले- टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment