Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी20 में इंडिया की जीत पर झूमे मेरठवासी:बेगमपुल पर ट्रक पर चढ़कर लहराया तिरंगा, जमकर की आतिशबाजी

    5 hours ago

    1

    0

    टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत का जश्न मेरठ में जोरशोर से मनाया गया। पाकिस्तान के मैच हारते ही शहरवासी घरों से बाहर निकल आए। काफी संख्या में युवा और क्रिकेटप्रेमी बेगमपुल पहुंचे। जहां युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। साथ ही टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाया। जमकर नारेबाजी और आतिशबाजी हुई। महाशिवरात्रि के दिन पाकिस्तान को दी गई करारी हार से लोगों की खुशी दोगुनी हो गई। दिनभर व्रत, पूजन के बाद की सारी थकान क्रिकेट की जीत ने दूर कर दी। 3 तस्वीरें देखिए… युवाओं ने भारत के जीतते ही पटाखे चलाने शुरू कर दिए। इधर सीसीएसयू के हॉस्टल में भी छात्रों ने जीत का जश्न मनाया। छात्रनेता विनीत चपराणा सहित अन्य छात्रों व युवकों ने भी टीवी के सामने भारत माता की जय का नारा लगाया। बेगमपुल पर भी युवाओं ने देर रात तक सेलिब्रेशन किया। 61 रन से मिली पाकिस्तान को करारी हार भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय धुरंधर ने पाकिस्तान को 61 रनों से धो दिया और सुपर-8 का टिकट हासिल किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में भारत की जीत पर आतिशबाजी:ढोल-नगाड़ों बजाकर डांस किया, लोग बोले- पाकिस्तान कुछ भी कर ले हम ही जीतेंगे
    Next Article
    मऊ में 100 सालों की परंपरा निभाई, शिव बारात निकली:डीजे की धुन पर युवा झूमते दिखे, महिलाएं और बच्चे भक्ति गीतों का आनंद लेते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment