Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 14-15 मार्च को होगी यूपी पुलिस एसआई परीक्षा:17 केंद्रों पर 24,960 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, SP ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ में 14 और 15 मार्च को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग दी। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने और परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष सतर्कता बनाए रखने को कहा। यह परीक्षा जिले में 14 और 15 मार्च को आयोजित होगी। जिले के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर 24,960 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जो दो पालियों में परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों को 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और रिजर्व स्टाफ भी लगाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में परीक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। ब्रीफिंग के दौरान अनूप कुमार सहित ड्यूटी पर तैनात सभी राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी को सतर्कता बरतते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धार्मिक नारे लगाने पर सोशल एक्टिविस्ट की पिटाई:रेजीडेंसी में पत्थर से पैर तोड़ा, लखनऊ में डेढ़ महीने बाद दर्ज कराई FIR
    Next Article
    शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान:बागपत में दमकल टीम ने आग पर पाया काबू, घरेलू सामान जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment