Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में छठ पर्व की तैयारी शुरू:नगर पालिका ने घाटों पर मरम्मत और सफाई का काम तेज किया, ईओ कर रहे निरीक्षण

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ में छठ पर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद ने घाटों पर काम शुरू करा दिया है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. मणि भूषण तिवारी घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान वह स्थानीय छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों और सभासदों के साथ अलग-अलग घाटों पर पहुंचकर निर्माण, मरम्मत और साफ-सफाई के काम देख रहे हैं। निरीक्षण के दौरान ईओ ने घाटों तक आने-जाने के रास्तों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली। जहां भी कमी मिली, उसे दूर करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। पूजा समितियों और सभासदों से स्थानीय जरूरतों और सुझावों पर भी चर्चा की जा रही है। व्रतियों को पूजा और अर्घ्य देने में नहीं होगी परेशानी नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि छठ व्रतियों को घाटों तक पहुंचने, पूजा करने और सूर्य को अर्घ्य देने में परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। निर्माण और मरम्मत के काम पर्व से पहले पूरे कराने पर जोर दिया जा रहा है। साफ-सुथरा माहौल देने की तैयारी नगर पालिका का लक्ष्य छठ पर्व से पहले घाटों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करना है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान साफ-सुथरा और सुविधाजनक माहौल मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में एसपी ने सिढ़पुरा थाने का किया निरीक्षण:चोरी, लूट और नकबजनी रोकने के लिए रात की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए
    Next Article
    कल से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ महापर्व:घाटों पर बनने लगीं वेदियां; 36 घंटे निर्जला रहकर व्रती देंगी सूर्य को अर्घ्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment