Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में एसपी ने सिढ़पुरा थाने का किया निरीक्षण:चोरी, लूट और नकबजनी रोकने के लिए रात की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में एसपी ओपी सिंह ने बुधवार देर रात पुलिस की गश्त की समीक्षा की। इसके बाद अचानक थाना सिढ़पुरा पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को रात में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि चोरी, लूट, डकैती और नकबजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। एसपी ने रात की गश्त और पिकेट ड्यूटी को बेहतर बनाने के साथ संदिग्ध लोगों और वाहनों की सघन चेकिंग करने को कहा। एसपी ने बैंक, एटीएम, सर्राफा बाजार और प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। चोरी और नकबजनी रोकने के लिए पुलिस टीमों को रातभर गश्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सक्रिय अपराधियों के डोजियर तैयार कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। कार्यालय, मालखाना और हवालात का किया निरीक्षण एसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना और हवालात का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था, लंबित जांच और शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और शिकायतों का तय समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए। एएसपी और सीओ समेत पुलिसकर्मी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान एएसपी आलोक सिंह, सीओ पटियाली अमित कुमार, थाना प्रभारी प्रदीप मलिक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:एक की मौत, दो घायल, दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर हादसा
    Next Article
    मऊ में छठ पर्व की तैयारी शुरू:नगर पालिका ने घाटों पर मरम्मत और सफाई का काम तेज किया, ईओ कर रहे निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment