Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में गैस कालाबाजारी पर हिंदू जागरण समिति का प्रदर्शन:जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पीएम मोदी से कार्रवाई की मांग

    16 hours ago

    1

    0

    मऊ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को हिंदू जागरण समिति भारत के कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों पर कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष सुजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान में एलपीजी गैस वितरण प्रणाली से आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई गैस एजेंसी संचालक मनमाने ढंग से सिलेंडरों का वितरण कर रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। सुजीत सिंह के अनुसार, गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, फिर भी कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ एजेंसी संचालक निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर बेच रहे हैं, जो उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। संगठन ने मांग की है कि गैस एजेंसियों की जांच कराई जाए और कालाबाजारी तथा मुनाफाखोरी पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही, उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। इस प्रदर्शन के दौरान हिंदू जागरण समिति भारत के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक ने घर में फांसी लगाई:मानसिक बीमारी से परेशान था, पत्नी के लौटने पर चला पता
    Next Article
    महराजगंज में गैस सिलेंडर गोदाम से वितरण बंद:अब केवल होम डिलीवरी करेगी एजेंसी, पोस्टर लगाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment