Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक ने घर में फांसी लगाई:मानसिक बीमारी से परेशान था, पत्नी के लौटने पर चला पता

    15 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बाबूगंज मोहल्ले में एक 38 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार, युवक मानसिक बीमारी से परेशान था। मृतक की पहचान बाबूगंज निवासी वीरू सैनी पुत्र स्व. मुकेश सैनी के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वीरू पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और इसी वजह से अक्सर तनाव में रहता था। घटना के समय उसकी पत्नी खुशबू सैनी घरेलू काम के लिए घर से बाहर गई हुई थीं। परिवार के सदस्य राकेश सैनी के मुताबिक, जब वीरू की पत्नी काम से लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो वीरू सैनी फंदे से लटके हुए मिले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वीरू सैनी अपने पीछे पत्नी खुशबू सैनी और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि एक बेटे की उम्र लगभग आठ वर्ष है, जबकि दूसरा चार से पांच वर्ष का है। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई गई है, और पत्नी घरेलू काम कर परिवार का सहयोग करती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में सोशल मीडिया पर निगरानी शुरू:सरकार-संस्थान के खिलाफ टिप्पणी पर कार्रवाई की दी चेतावनी
    Next Article
    मऊ में गैस कालाबाजारी पर हिंदू जागरण समिति का प्रदर्शन:जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पीएम मोदी से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment