Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न, 1774 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे:11 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 7346 अभ्यर्थी हुए शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ में शनिवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में कुल 9120 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7346 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1774 अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें 4560 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3657 उपस्थित रहे, जबकि 903 अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। इस पाली में भी 4560 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3689 ने परीक्षा दी और 871 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों को एक दिन पहले ही पुलिस के हवाले कर दिया गया था। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही थी। लखनऊ से भी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही थी। प्रश्नपत्र कोषागार से सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गहन स्क्रीनिंग और बायोमेट्रिक जांच की गई। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए कुल 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जिन्होंने लगातार केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रैली:310 लोगों ने 3 किमी रैली निकाली, 'स्वस्थ पशु, समृद्ध किसान' का संदेश
    Next Article
    अयोध्या में पत्रकार पर दर्ज मुकदमे में नया मोड़:नर्स का ऑडियो आया सामने, बोलीं- फर्जी केस दर्ज कराने का बनाया गया दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment