Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पत्रकार पर दर्ज मुकदमे में नया मोड़:नर्स का ऑडियो आया सामने, बोलीं- फर्जी केस दर्ज कराने का बनाया गया दबाव

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में पत्रकार रमेश पाण्डेय के खिलाफ दर्ज मुकदमे ने नया मोड़ ले लिया है। सीएचसी रुदौली की अधीक्षक डॉ. फातिमा रिजवी की तहरीर पर कोतवाली रुदौली में पत्रकार पर अभद्रता और बदसलूकी का केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक में शामिल होने पहुंची अधीक्षक के साथ पत्रकार ने अनुचित व्यवहार किया। मामले में उस वक्त नया विवाद खड़ा हो गया जब सीएचसी की एक स्टाफ नर्स का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में नर्स किसी व्यक्ति से बातचीत में कह रही है कि उस पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा था। उसने यह भी कहा कि मुकदमा न कराने पर उसे परेशान किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. देवेंद्र भीतरिया ने जांच टीम गठित की। एडिशनल सीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. के.सी. भारती और संदीप कुमार की टीम सीएचसी रुदौली पहुंची और स्टाफ नर्स वर्षा सिंह का लिखित बयान दर्ज किया। नर्स ने वायरल ऑडियो को अपना बताते हुए पुष्टि की कि यह करीब डेढ़ माह पुराना है। उसने बयान में कहा कि उस पर पत्रकार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का दबाव डाला गया था। वहीं पत्रकार रमेश पाण्डेय ने सफाई दी कि वह सिर्फ समाचार संकलन के लिए बैठक में गए थे और किसी से कहासुनी नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश हुई थी। एडिशनल सीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। इस पूरे मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। वायरल ऑडियो के बाद अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न, 1774 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे:11 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 7346 अभ्यर्थी हुए शामिल
    Next Article
    चंदौली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा पूरी हुई:11 केंद्रों पर हुई, 2098 अनुपस्थित रहें; 6158 हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment