Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:11 केंद्रों पर कड़ी चेकिंग, सीसीटीवी से निगरानी

    5 hours ago

    2

    0

    मऊ जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। जिले में इसके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई, हालांकि अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से ही प्रवेश मिलना शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसमें मेटल डिटेक्टर से जांच और बायोमेट्रिक प्रक्रिया शामिल है। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। यह होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल तक, यानी तीन दिनों तक चलेगी। इसमें गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों से भी अभ्यर्थी शामिल होने आए हैं। जनपद में इन तीन दिनों में कुल 27,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिनमें से प्रत्येक पाली में 4,560 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे। गोरखपुर से आए एक अभ्यर्थी राममोहन ने बताया कि वे देर रात अपने घर से रोडवेज बस से मऊ पहुंचे और सुबह 5 बजे ही केंद्र पर आ गए थे। उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन:डीएम-एसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों संग किया सामूहिक भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
    Next Article
    हाथरस में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:12 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा, इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारी और एमएससी पास भी पहुंचे परीक्षा देने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment