Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में कार पलटी, पांच लोग घायल:दाह संस्कार से लौटते समय बालक को बचाने में हुआ हादसा, एक गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लखनी मुबारकपुर निवासी मनीष (23), विकास यादव (29), अजय (29), सुनील (30) और गुड्डू (31) सोमवार शाम करीब छह बजे एक रिश्तेदार के दाह संस्कार से लौट रहे थे। लुदुही सिकडौल गांव के पास अचानक सड़क पर एक बालक आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, अजय की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार सपा में शामिल:अखिलेश यादव को बताया सरल नेता, सामाजिक न्याय की लड़ाई का किया जिक्र
    Next Article
    नाबालिग के अपहरण दोषी को पांच साल की जेल:जौनपुर कोर्ट ने डेढ़ साल में सुनाया फैसला, अर्थदंड भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment