Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में दबिश से लौटते समय दारोगा की मौत:गोरखपुर पुलिस टीम की स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर पुलिस टीम की स्कार्पियो कुशीनगर से दबिश देकर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हुए इस हादसे में रामगढ़ताल थाने में तैनात दारोगा संतोष कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना में वरिष्ठ उप निरीक्षक और एक महिला दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थाने की टीम एक जालसाजी के मामले में दबिश देने के लिए कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दारोगा संतोष कुमार, दारोगा गीता, चालक और दो अन्य सदस्य शामिल थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके से गुजरते समय स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन डिवाइडर पर चढ़ते हुए एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दारोगा संतोष कुमार की हालत गंभीर थी, और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दारोगा गीता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। सभी घायलों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई:बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए एसपी ने दिए थाना प्रभारियों को आदेश
    Next Article
    अयोध्या में पूर्व सासंद निर्मल खत्री समेत कई हाऊस अरेस्ट:आज विधानसभा घेराव करने के लिए लखनऊ कूच करने वाले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment