Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में खाद्य विभाग की छापेमारी, 10 कुंतल मिठाई नष्ट:हलधरपुर कारखाने में कार्रवाई, सैटेलाइट पाउडर युक्त रसगुल्ला-गुलाब जामुन जब्त

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में खाद्य विभाग की टीम ने देर शाम कई मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान हलधरपुर स्थित एक मिठाई कारखाने में सैटेलाइट पाउडर का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर लगभग 1.5 लाख रुपये कीमत के 10 कुंतल छेना रसगुल्ला और गुलाब जामुन को नष्ट कराया गया। टीम ने पांच अलग-अलग मिठाइयों के नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य औषधि प्रशासन टीम ने फलाहार, मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों पर सघन जांच और छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश पर की गई। टीम के सदस्यों ने हलधरपुर क्षेत्र के भुदसड़ी स्थित मिठाई के कारखाने में छापा मारा। जांच के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज सिंह राणा, रीता देवी और ओमप्रकाश यादव ने पाया कि छेना रसगुल्ला और गुलाब जामुन बनाने में सेफ लाइट पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सैटेलाइट पाउडर का उपयोग मिठाइयों को अधिक समय तक टिकाऊ बनाने और उनकी चमक बनाए रखने के लिए किया जाता है, लेकिन यह आम जनता के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। टीम ने तत्काल 10 कुंतल दूषित खाद्य पदार्थ को नष्ट करवा दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राणा ने पुष्टि की कि 1.5 लाख रुपये कीमत का खाद्य पदार्थ, जो सेहत के लिए हानिकारक था, उसे नष्ट किया गया है। इसमें 10 कुंतल छेना रसगुल्ला और गुलाब जामुन शामिल थे। प्रयोगशाला में जांच के दौरान यदि खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो दुकानदार बृजेश गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य टीम की छापेमारी के बाद आसपास के कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में रास्ते के विवाद में मारपीट, VIDEO:महिलाओं ने ईंटों से हमला कर दो को किया घायल, 9 पर केस
    Next Article
    टटीरी सॉन्ग विवाद में बादशाह को हाईकोर्ट से राहत:गिरफ्तारी पर रोक, महिला आयोग चेयरपर्सन बोलीं- पेश हो जाता तो, ये नौबत न आती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment