Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में रास्ते के विवाद में मारपीट, VIDEO:महिलाओं ने ईंटों से हमला कर दो को किया घायल, 9 पर केस

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बैंदो गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान महिलाओं द्वारा ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बैंदो गांव में एक छोटे से रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। चश्मदीदों के अनुसार, एक पक्ष की महिलाओं और लड़कियों ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर ईंटों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे दोनों महिलाएं लहूलुहान हो गईं। घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना साफ देखी जा सकती है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद पनवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामकुमार, छोटू, फूला, अनसुइया, कल्लन, माना, मुन्नी, सुमन और एक अज्ञात व्यक्ति सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बच्चों के खेल में बाइक में आग, VIDEO:रिपेयरिंग की दुकान में तीन गाड़िया जलकर राख, लोगों ने पाया काबू
    Next Article
    मऊ में खाद्य विभाग की छापेमारी, 10 कुंतल मिठाई नष्ट:हलधरपुर कारखाने में कार्रवाई, सैटेलाइट पाउडर युक्त रसगुल्ला-गुलाब जामुन जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment