Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में नीट परीक्षा संपन्न, 129 अभ्यर्थी अनुपस्थित:12 केंद्रों पर 5863 ने दिया एग्जाम, सीसीटीवी से निगरानी

    3 hours ago

    2

    0

    मऊ में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 12 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 5863 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 129 अनुपस्थित रहे। मऊ में चिकित्सा शिक्षा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का आयोजन रविवार को किया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा निर्धारित 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 5992 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5863 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 129 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सुबह 10 बजे से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 11 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई, जो 1:30 बजे तक चली। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, फोटो और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को एक साथ बाहर निकाला गया। कई परीक्षार्थियों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली। डीसीएसके पीजी कॉलेज से बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि केमिस्ट्री और बॉटनी के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, लेकिन फिजिक्स और बायोलॉजी के सवाल काफी कठिन रहे। जिला समन्वयक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रही। किसी भी केंद्र पर अनियमितता या गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल
    Next Article
    बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर रिश्वत का आरोप, VIDEO:हापुड़ में अवैध वसूली के आरोप पर विभाग ने बैठाई जांच, कर्मचारी ने नकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment