Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में SDO अमित कुमार निलंबित, ऑडियो वायरल:ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई, विभागीय जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अमित कुमार का पैसे के लेनदेन से जुड़ा एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए और एसडीओ अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश जारी किया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एसडीओ अमित कुमार के कथित वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से बात कर मामले की गहन जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देशों के बाद प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। इस मामले में मुख्य अभियंता, आजमगढ़ ने भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मऊ जिले के डिवीजन प्रथम के एसडीओ द्वितीय अमित कुमार के खिलाफ वायरल आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन किया गया है। प्रकरण की विभागीय जांच जारी है। मंत्री ए.के. शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामले किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की छवि धूमिल करने वाले और अनुशासनहीनता में लिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट:पड़ोसी युवकों पर लगा आरोप,महिला सहित तीन घायल,पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लड़के की गर्दन पर कुल्हाड़ी रखकर नारियल फोड़ा, VIDEO:बिजनौर में अंबेडकर जयंती पर खतरनाक स्टंट, सीने पर हथौड़े से ईंट तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment