Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में शिव मंदिर निर्माण पर विवाद:डीएम ऑफिस पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, फर्जी मुकदमे में फंसाने की मिल रही धमकी

    11 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र स्थित पिण्डोहरी ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम मझौवा में शिव मंदिर निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मऊ कार्यालय पहुंचकर मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, राजस्व ग्राम मझौवा में गाटा संख्या 415 (आबादी) और 416 (नवीन परती) पर पुराने शिवमूर्ति स्थल पर मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। नींव भराई का कार्य पूरा हो चुका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति और उनकी पत्नी, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों के साथ मिलकर निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विपक्षी पक्ष अनुसूचित जाति से होने का हवाला देकर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है। इस मामले की जांच पहले सीओ मधुबन के स्तर से कराई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में लेखपाल द्वारा दोनों भूमियों का सीमांकन कर पत्थर लगाए गए थे, लेकिन उन्हें अज्ञात लोगों द्वारा उखाड़कर फेंक दिया गया है। ग्रामीणों ने विवादित भूमि पर रास्ते को लेकर लगाई गई रिपोर्ट पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मंदिर तक पहुंचने के लिए वे अपने सहन से रास्ता देने को तैयार हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस स्थल पर लंबे समय से पूजा-पाठ होता आ रहा है और प्रत्येक शुक्रवार को 400-500 लोग शिव चर्चा में शामिल होते हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार, उपजिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि गाटा संख्या 415 और 416 को शिव मंदिर के नाम आवंटित किया जाए, मंदिर निर्माण में आ रही बाधा को दूर किया जाए और विरोध करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क हादसे में वकील की मौत:कैंटर ने बार एसोसिएशन सचिव को रौंदा, न्यायिक कार्य रहा बंद
    Next Article
    युवक का शव ट्यूबवेल के कमरे में लटका मिला:रायबरेली में परिवार ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment