Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेयर की प्रदेश अध्यक्ष से गुहार-मेरे सम्मान की रक्षा करो:कहा-मैं 40 साल से BJP-RSS का समर्पित कार्यकर्ता,प्रशासन छवि धूमिल कर रहा

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद में अपनी बाउंड्री पर प्रशासन का बुलडोजर चलने के बाद महापौर विनोद अग्रवाल ने आहत मन से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को खत लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है- मैं बीते 40 सालों से संघ और भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं। जिस तरह की कार्रवाई मेरे पर की गई है, उसको लेकर आगामी विधानसभा चुनावों में हम किस तरह से कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे। मैं आपको ये खत इस आशा और विश्वास के साथ लिख रहा हमं कि आप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के मान सम्मान की रक्षा के लिए जो भी उचित हो वो कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। बता दें कि 12 मार्च को मुरादाबाद सदर तहसील प्रशासन ने नेशनल हाईवे बाईपास के किनारे करीब 20 बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया था। प्रशासन का कहना था कि भूमि सरकारी है और यहां ‘CM मॉडल कंपोजिट विद्यालय’ बनाया जाना है। लेकिन मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा नेता ऋषिपाल चौधरी के छोटे भाई अमित चौधरी ने इस जमीन की बाउंड्री करा रखी थी। जिसे 12 मार्च को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया था। मेयर का दावा है कि यह जमीन सरकारी नहीं बल्कि उनकी है, जिसे उन्होंने 2017 में आजाद समाज पार्टी के नेता हाजी चांद बाबू से खरीदा था। मेयर ने कहा-मैंने फैक्ट्री के लिए खरीदी थी ये जमीन मेयर विनोद अग्रवाल ने दैनिक भास्कर से कहा कि, उन्होंने ये जमीन फैक्ट्री बनाने के लिए खरीदी थी। इसमें उनके पार्टनर संजय रस्तोगी भी शामिल थे। जमीन की बाउंड्री करा दी थी। जिसमें फिलहाल गेहूं की फसल हो रही थी। मेयर ने एसडीएम सदर डॉ. राम मोहन मीणा और लेखपाल राकेश चौहान पर आरोप लगाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवक से 5.40 लाख की साइबर ठगी:ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुआ फ्रॉड, फेसबुक पर लड़की बनकर बनाया शिकार
    Next Article
    ऑस्कर अवॉर्ड-2026 सेरेमनी कल:सिनर्स ने 16 नॉमिनेशन पाकर टाइटैनिक का रिकॉर्ड तोड़ा; कभी लियोनार्डो के घर में मिली चोरी हुई ट्रॉफी, जानिए इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment