Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक से 5.40 लाख की साइबर ठगी:ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुआ फ्रॉड, फेसबुक पर लड़की बनकर बनाया शिकार

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में साइबर ठगों ने एक युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 5.40 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठग ने पहले फेसबुक पर लड़की बनकर दोस्ती की और फिर व्हाट्सएप के जरिए एक ऐप डाउनलोड करवाकर रकम ट्रांसफर करा ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना कुतुबशेर क्षेत्र की पुरानी मंडी के सराय हिसामुद्दीन निवासी संदीप तोमर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फेसबुक आईडी पर स्वाति अग्रवाल नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद उसी नाम से उनके मोबाइल पर कॉल आने लगी और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पीड़ित के मुताबिक अक्तूबर 2025 में महिला ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा होने का लालच दिया। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से उसे स्फेरेक्स नाम का एक एप डाउनलोड करने का लिंक भेजा गया। एप डाउनलोड करते ही लिंक फिनप्रोज प्लेटफॉर्म पर चला गया और उसी पर संदीप तोमर के नाम से अकाउंट बना दिया गया। 9 अक्तूबर 2025 को ट्रेडिंग शुरू कराने के नाम पर सौरभ जोगी नाम के व्यक्ति के खाते में 44,500 रुपए ट्रांसफर कराए गए। कुछ दिन बाद 11 अक्तूबर को कंपनी की ओर से मुनाफे के रूप में पीड़ित के एसबीआई खाते में 8,989 रुपए भेजे गए, जिससे उसे प्लेटफॉर्म पर भरोसा हो गया। इसके बाद 13 अक्तूबर को कंपनी के कहने पर पीड़ित से पांच लाख रुपए स्लॉर्ड्स कंज्यूमर गुड्स इंडिया के नाम बैंक ऑफ बड़ौदा, चेरथला (केरल) के खाते में आरटीजीएस के जरिए जमा करा दिए गए। यह रकम पंजाब नेशनल बैंक की खलासी लाइन शाखा से भेजी गई। एप पर लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा, जिससे पीड़ित को विश्वास बना रहा। जब संदीप तोमर ने अपना लाभ निकालने की कोशिश की तो कंपनी के लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर उसे टालते रहे। करीब दस दिन पहले जब उसने फिर से पैसे निकालने की रिक्वेस्ट डाली तो एप पर उसका खाता प्रतिबंधित दिखाने लगा। वहीं करीब एक माह पहले एप अपडेट होने के बाद उसका अकाउंट भी दिखाई देना बंद हो गया और जिस नंबर से बातचीत होती थी वह भी बंद हो गया। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ कुल 5.40 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली जामा मस्जिद की वीआईपी इफ्तार पर मौलाना का बयान:कारी इसहाक गोरा बोले-मस्जिदें रसूखदारों की महफिल नहीं, गरीब और जरुरतमंद रोजेदार इफ्तार का हकदार
    Next Article
    मेयर की प्रदेश अध्यक्ष से गुहार-मेरे सम्मान की रक्षा करो:कहा-मैं 40 साल से BJP-RSS का समर्पित कार्यकर्ता,प्रशासन छवि धूमिल कर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment