Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायावती राष्ट्रपति के अपमान पर ममता पर भड़कीं:कहा- वो महिला के साथ आदिवासी भी, राजनीति करना ठीक नहीं

    20 hours ago

    1

    0

    भारतीय संविधान के आदर्श और मान-मर्यादा के मुताबिक सभी को राष्ट्रपति पद का सम्मान करना चाहिए। इनके प्रोटोकाल का ध्यान रखना चाहिए। इस पद का किसी भी रूप में राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है। वर्तमान में देश की राष्ट्रपति एक महिला होने के साथ-साथ आदिवासी समाज से भी हैं, लेकिन अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल में उनके दौरे के लेकर जो कुछ भी हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है। ये बातें बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को X पर कहीं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हालिया बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल में चूक मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। मायावती ने इसे संवैधानिक पदों का सम्मान न करने का गंभीर मामला बताया। मायावती ने संसद में लोकसभा स्पीकर के लिए बर्ताव को लेकर भी विपक्ष को आड़े हाथ लिया। कहा- पिछले कुछ समय से संसद में लोकसभा अध्यक्ष के पद का जो राजनीतिकरण कर दिया गया है, वह उचित नहीं है। सभी को संवैधानिक पदों का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आदर-सम्मान करना चाहिए। उनकी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने अपील की कि संसद का कल से शुरू हो रहा सत्र देश और जनहित में पूरी तरह से सही से चले। यही लोगों की अपेक्षा और समय की मांग है। बता दें कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल यानी 9 मार्च से शुरू हो रहा है। अब पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे पर क्या हुआ था? पीएम मोदी ने कहा था- प्रेसिडेंट का पद पॉलिटिक्स से ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विवाद पर X पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि जो लोग डेमोक्रेसी को मजबूत बनाने में यकीन रखते हैं और आदिवासी समुदाय, सभी बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा था कि प्रेसिडेंट का पद पॉलिटिक्स से ऊपर है, और इस पद की गरिमा हमेशा बनी रहनी चाहिए। उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस को होश आएगा। ममता ने कहा था- राष्ट्रपति पहले भाजपा शासित राज्यों की हालत देखें राष्ट्रपति मुर्मू के बयान पर ममता बनर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल पर कमेंट करने से पहले आपको BJP शासित राज्यों की हालत देखनी चाहिए। सिर्फ एक पॉलिटिकल पार्टी की बात सुनकर कमेंट करना सही नहीं है। CM ने कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर कहा था कि BJP इतना नीचे गिर गई है कि वे राज्य को बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति को उनके कार्यक्रम में राज्य के प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी के बारे में दी गई जानकारी गलत थी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें- अविमुक्तेश्वरानंद बोले- किसी की औकात नहीं मुझे शंकराचार्य न माने:'जिंदा हिंदू लखनऊ चलें'- लिखे पोस्टर बांटे; गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध सभा करेंगे ‘हमारे शंकराचार्यों पर सवाल उठाने का अधिकार किसी को नहीं है। हमारे धर्म में 4 शंकराचार्य हैं। जब सर्वोच्च शंकराचार्यों ने मेरा अभिषेक कर दिया, तो फिर किसी की क्या औकात है कि वह कहे, हम इन्हें नहीं मानते। उन्होंने कहा कि जो शंकराचार्य बनाता है, उसी को हटाने का भी अधिकार है।’ पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर से आगे बढ़कर वेलनेस लीडर बन रहीं महिलाएं, हेल्थ सेक्टर में नए मौके
    Next Article
    बदायूं में सांप के काटने से किसान की मौत:फसलों की रखवाली के लिए गए थे खेत, चारपाई पर सोते समय काटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment