Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mehbooba Mufti Birthday: Kashmir की सियासत में Mehbooba Mufti, जानें निजी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

    12 hours ago

    1

    0

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पहली पूर्व महिला मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आज 22 मई को अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। वह जम्मू-कश्मीर की सबसे दमदार राजनेताओं में से एक हैं। भारतीय जनता पार्टी संग हुए गठबंधन के दौरान महबूबा मुफ्ती बतौर सीएम चुनी गई थीं। वह साल 2016 से लेकर 2018 तक जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री रही थीं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर महबूबा मुफ्ती के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारकश्मीर के अनंतनाग जिले में 22 मई 1959 को महबूबा मुफ्ती का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम मोहम्मद मुफ्ती सैयद था और मां का नाम गुलशन नजीर था। वह एक जाने-माने राजनीतिक परिवार से आती हैं। जब महबूबा के पिता देश के केंद्रीय गृहमंत्री थे, तो साल 1989 में एक विमान को आतंकवादियों को हाइजैक कर लिया गया था। इसके बदले आतंकवादियों ने एक कुख्यात आतंकी को रिहा करने की मांग की थी। इस विमान यात्रियों में महबूबा की बहन रुबिया भी थीं।सियासी सफरमहबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस पार्टी के साथ अपने सियासी सफर की शुरूआत की थी। साल 1996 में महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस के टिकट पर बिजबेहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। वहीं साल 1999 में महबूबा ने श्रीनगर से सांसद का चुनाव लड़ा, लेकिन उमर अब्दुल्ला से उनको हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी से विवाद होने के बाद महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस से किनारा कर लिया और पीडीपी का गठन किया था।फिर साल 2002 में राज्यसभा चुनाव के दौरान महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम सीट से चुनाव जीता। वहीं साल 2004 और 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2016 में बीजेपी संग पीडीपी के हुए गठबंधन में उनको बतौर मुख्यमंत्री चुना गया। लेकिन साल 2018 में यह गठबंधन टूट गया और महबूबा मुफ्ती की सरकार गिर गई।पर्सनल लाइफमहबूबा मुफ्ती ने अपने पिता के निधन के बाद पीडीपी की कमान संभाली थी। इस तरह से वह सक्रिय राजनीति में आ गईं। महबूबा का उनके पति से काफी पहले तलाक हो चुका है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम इर्तिजा और इल्तिजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajya Sabha का सियासी रण, 10 राज्यों में 24 सीटों पर होगा मतदान, 18 June को ही आएगा परिणाम
    Next Article
    बकरीद से पहले दिल्ली सरकार की सख्त चेतावनी! प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी और खुले में कचरा फेंकने पर दर्ज होगी FIR, जारी हुई गाइडलाइंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment