Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Middle East Crisis के बीच S Jaishankar की ईरानी मंत्री से मुलाकात, क्या है भारत का नया प्लान?

    3 hours ago

    1

    0

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह से मुलाकात की और एक दिन बाद ईरानी विदेश मंत्री अराकची से भी बातचीत की। भारत ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच शांति के लिए सभी पक्षों से तनाव कम करने और संयम बरतने का आग्रह किया। इस बीच, अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने पर 30 दिनों की छूट की पेशकश की है, जिसका उद्देश्य अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति में व्यवधान के बीच वैश्विक तेल बाजारों पर दबाव कम करना है। यह कदम ऐसे समय आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों का आवागमन ठप हो गया है, जिसमें 200 से अधिक जहाज फारस की खाड़ी के अंदर फंसे हुए हैं, 150 जलडमरूमध्य के बाहर इंतजार कर रहे हैं और 38 भारतीय जहाज इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि व्यवधानों के बावजूद, भारत की ऊर्जा स्थिति मजबूत बनी हुई है, पर्याप्त भंडार प्रतिदिन भरा जा रहा है और एलपीजी या एलएनजी की कोई कमी नहीं है।इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis पर PM Modi की पैनी नजर, Jaishankar ने ईरानी विदेश मंत्री को किया फोन, शांति की अपीलभारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर शोक व्यक्त किया। यह शोक संवेदना ऐसे समय में व्यक्त की गयी जब विपक्षी दलों ने सरकार की इस हत्या पर चुप्पी और श्रीलंका के तट पर अमेरिका द्वारा एक ईरानी जहाज को डुबोए जाने पर प्रतिक्रिया न व्यक्त करने पर उसकी कड़ी आलोचना की थी। अमेरिका और इजराइल द्वारा तेहरान पर किए गए संयुक्त हमले में खामेनेई की हत्या के छह दिन बाद, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ईरानी दूतावास का दौरा किया और भारत सरकार की ओर से शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। मिसरी ने ईरानी दूत मोहम्मद फताली से संक्षिप्त बातचीत भी की। इसके अलावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची को फोन किया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के शुरूआत के बाद से दोनों विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर दूसरी बार बातचीत हुयी। मिसरी ने खामेनेई की मृत्यु पर शोक पुस्तिका में लिखा, भारत सरकार और जनता की ओर से हार्दिक संवेदना। हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। इसे कई लोग संघर्ष पर नयी दिल्ली के रुख में एक बदलाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Rajghat पर गांधी को नमन, President Alexander Stubb के दौरे से भारत-Finland संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जामई 2024 के विपरीत, जब जयशंकर तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए ईरानी दूतावास गए थे, इस बार सर्वोच्च नेता की मृत्यु पर नयी दिल्ली की तरफ से विदेश सचिव शोक व्यक्त करने पहुंचे। पिछले कुछ दिनों में, सरकार विपक्ष के तीखे हमलों का सामना कर रही है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि खामेनेई की लक्षित हत्या पर सरकार की चुप्पी ने भारत की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर संदेह पैदा किया है। भारत ने हालांकि पश्चिम एशिया संकट के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान किया, लेकिन उसने खामेनेई की हत्या पर प्रतिक्रिया न देने का विकल्प चुना। खामेनेई की हत्या पर नयी दिल्ली की संवेदना उस घटना के एक दिन बाद आई है जब अमेरिका ने श्रीलंका के तट से दूर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरानी युद्धपोत आईआरआईएस देना को डुबो दिया था। आईआरआईएस देना वह भारत द्वारा आयोजित बहुपक्षीय युद्ध अभ्यास ‘मिलन’ नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट रहा था। इस हमले में कम से कम 87 ईरानी सैन्यकर्मी मारे गए। मिलन अभ्यास में भाग लेने के अलावा, इस जहाज ने पिछले महीने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित ‘इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू’ में भी हिस्सा लिया था। भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरानी युद्धपोत आईआरआईएस देना से संकटकालीन सूचना मिलने के बाद उसने खोज और बचाव अभियान में हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश ने अमेरिकी कार्रवाई को “बेतुका” और “भड़काऊ कृत्य” बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran का 'Operation True Promise': Suicide Drones और मिसाइलों से इजराइल पर हमले तेज
    Next Article
    UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी:राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर, 958 कैंडिडेट्स सिलेक्ट; टॉप 10 में 3 लड़कियां

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment