Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Min Aung Hlaing रूस रवाना, Vladimir Putin के साथ रणनीतिक संबंधों पर करेंगे चर्चा

    12 hours ago

    1

    0

    म्यांमा की सैन्य सरकार के प्रमुख (सैन्य शासक) वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने रूस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी टीवी चैनल एमआरटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग सोमवार सुबह अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ राजधानी नेपीतॉ से रूस के लिए रवाना हुए।वह राष्ट्रपति पुतिन और अन्य शीर्ष रूसी अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आर्थिक, सुरक्षा और सामाजिक मामलों पर चर्चा करेंगे। रूस और चीन, म्यांमा के प्रमुख समर्थक और उसे हथियारों की आपूर्ति करने वाले बड़े देश हैं। म्यांमा की सेना द्वारा रूस निर्मित लड़ाकू विमानों का उपयोग उन क्षेत्रों में हमलों के लिए किया जाता है जो जातीय अल्पसंख्यक समूहों के नियंत्रण में हैं।इनमें से कई समूह लोकतंत्र समर्थक विद्रोही बलों के साथ भी जुड़े हुए हैं। मिन आंग ह्लाइंग ने इससे पहले सितंबर में मास्को के वर्ल्ड एटॉमिक वीक फोरम से अलग राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। पुतिन ने कभी म्यांमा का दौरा नहीं किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा
    Next Article
    Indian Army Chief जनरल धीरज सेठ को नेपाल में मानद जनरल की उपाधि से किया गया सम्मानित

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment