Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MLA अभिजीत सिंह सांग के बयान पर पलटवार:पूर्व विधायक बोले- उनसे पूछिए कितनी टोपी बदली हैं, मेरी तो शुरू से एक ही लाल टोपी रही है अब वही रहेगी

    1 hour ago

    2

    0

    बिठूर से बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने 2 मई को मंच से सपा के पूर्व विधायक पर तंज कसते हुए बयान में कहा था कि वो जब मन होता है तो लाल टोपी लगा लेते हैं, फिर दूसरी जगह पहुंचकर मौका मिलता है तो जाली वाली टोपी पहन लेते हैं। इस पर अब सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “मेरी टोपी तो एक ही है, वो खुद देखें कि उन्होंने कितनी टोपी बदली हैं। पहले बसपा में, फिर सपा और कांग्रेस में रहे। अब बीजेपी में हैं। मेरी तो शुरू से एक ही टोपी रही है और वही रहेगी। पूर्व विधायक मुनींद्र ने दिया जवाब सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को निर्देश दिया है कि जहां भी कमजोर वर्ग के लोगों के साथ अन्याय, अत्याचार होगा, वहां पर डेलीगेशन पहुंचकर उनको न्याय दिलाएगा। उनकी मदद करेगा। इसलिए जब भी हमारी विधानसभा में किसी तरह की खबर आती है, तो पार्टी के निर्देश पर डेलीगेशन पहुंचता है। इसी लिए चिल्ली गांव में हुए विवाद के बाद गए थे। हम उनके साथ खड़े होंगे जो पीड़ित होंगे। मुनींद्र शुक्ला ने विधायक सांगा के दिए गए बयान पर कहा कि लाल टोपी की जो बात है, वो तो क्रांति का प्रतीक है। लाल टोपी तो हमारी थी, हमारी है, हमारी रहेगी। इनको इस बार 2027 में जनता सबक सिखाएगी। उनसे पूछिए कि उन्होंने कितनी टोपी बदली हैं। पहले बसपा में रहे, फिर सपा में रहे, कांग्रेस गए, अब बीजेपी में हैं। हम तो समाजवादी पार्टी में थे, हैं और हमेशा रहेंगे। अब पढ़िए अभिजीत सिंह सांगा ने 2 मई को मंच से क्या कहा था बिठूर के चिल्ली गांव में उन्होंने कहा कि एक गांव में कुछ दिन पहले कुशवाहा समाज और ब्राह्मण समाज के लोगों में आपसी विवाद हुआ। वहां के संभ्रांत लोगों ने वहीं समझौते की बात कर ली। लगभग समझौता होने जा रहा था, लेकिन सपा के पूर्व विधायक वहां पहुंच गए और झगड़ा करा दिया। क्योंकि सपा के लोग सास-बहू के झगड़े में भी वोट की तलाश में जुट जाते हैं। उन्हें लगता है कि बहू के पास ज्यादा वोट हैं तो उसके साथ और अगर सास के पास ज्यादा वोट हैं तो उनके साथ खड़े हो जाते हैं। बीजेपी विधायक ने यह भी कहा था कि पूर्व विधायक कभी लाल टोपी लगा लेते हैं। वो रमईपुर पहुंचते हैं तो जालीदार टोपी लगा लेते हैं। मझावन पहुंचते हैं तो फिर जालीदार टोपी लगा लेते हैं। वो जगह के हिसाब से टोपी बदल लेते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में नहर में डूबकर तीन युवकों की मौत:एक की हालत गंभीर, 5 लड़के नहाने गए थे, एक-दूसरे को बचाने में डूबे
    Next Article
    पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का साथ देगा मौसम:इकाना में आज RCB vs LSG; दिन में छिटपुट बारिश, क्या हो पाएगा मैच?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment