Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MLA नसीम सोलंकी ने की शिकायत:विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को लिखा पत्र, डीएम और नगर आयुक्त फोन नहीं उठाते

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में लिखा कि अधिकारियों को फोन करने पर वे फोन नहीं उठाते हैं। उन्हें अपनी विधानसभा से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराना होता है, लेकिन न तो फोन रिसीव हुआ और न ही कोई बैक कॉल आया। पत्र लिखकर शिकायत करने के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए थे कि विधायकों के फोन जरूर उठाए जाएं, ताकि उनकी समस्याएं सुनकर कार्य किया जा सके। इसके बाद भी उन्होंने कई बार डीएम और नगर आयुक्त को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में गंगा बैराज पर हुए हादसे के दौरान भी उन्होंने कई बार अधिकारियों को कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पीआरओ से बात तो हुई, लेकिन उसके बाद संबंधित अधिकारी से बात नहीं कराई गई। उन्होंने यह भी कहा कि नगर आयुक्त से कई बार मिलने के लिए समय मांगा, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुना है और उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है। जनता उनके लिए परिवार की तरह है और अगर वे उनकी आवाज नहीं उठाएंगी तो कौन सुनेगा। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से गुजारिश की है कि कम से कम कानपुर प्रशासन को निर्देश दिए जाएं कि वे जनप्रतिनिधियों के फोन उठाएं और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर फुटबॉल: सेमीफाइनल में चार टीमें आमने-सामने:कुशीनगर, देवरिया, मिर्जापुर और महाराजगंज के बीच होंगे मुकाबले
    Next Article
    जालौन में 14 साल बाद मिला इंसाफ:कालपी हत्याकांड के दो दोषियों को उम्रकैद, 20-20 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment