Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MMMUT में जून में होगा दीक्षांत समारोह:15 जून के बाद कुलाधिपति से मांगा समय, तैयारियां शुरू

    9 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इस साल दीक्षांत समारोह जून में कराने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल को प्रस्ताव भेजकर 15 जून के बाद का उपयुक्त समय मांगा है। इसी समयसीमा के अनुसार पूरी योजना आगे बढ़ाई जा रही है। विश्वविद्यालय में 4 मई तक परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी। इसके बाद लक्ष्य रखा गया है कि मई में ही सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएं। जिन छात्रों के बैक पेपर होंगे, उनकी परीक्षाएं जून की शुरुआत में कराकर पूरी प्रक्रिया समय से पूरी करने की योजना है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाएं समाप्त होते ही मूल्यांकन कार्य तुरंत शुरू किया जाए। तैयारी के लिए समितियां गठित दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर रविवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अलग-अलग समितियों का गठन कर दिया गया है। इनसे संबंधित आदेश सोमवार को जारी होने की संभावना है। पिछले वर्ष की समितियों में शामिल अनुभवी सदस्यों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, ताकि कार्य में निरंतरता बनी रहे। आयोजन से पढ़ाई पर नहीं पड़ेगा असर अब तक विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह अगस्त-सितंबर में होता रहा है, जब कक्षाएं चरम पर रहती हैं। इस बार जून का समय इसलिए चुना गया है क्योंकि उस समय गर्मी की छुट्टियां रहती हैं। इससे दीक्षांत समारोह भी सुचारु रूप से हो जाएगा और नए सत्र की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि दीक्षांत समारोह जून में कराने की योजना है और कुलाधिपति से समय मांगा गया है। उसी के अनुसार सभी तैयारियां तेज गति से कराई जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम समय पर सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनगर सीट पर भाजपा जनता की पहली पसंद:समाजवादी पार्टी बनी दूसरी पसंद, BJP के नीरज शर्मा बने पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    उन्नाव सड़क हादसे के घायलों में तीन की मौत:दो बाइकों की आमने-सामने हुई थी भिड़ंत, नानी के घर जा रहे थे मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment