Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Modi Fuel Saving Appeal का दिख रहा बड़ा असर, Jammu की सड़कों पर फिर दौड़ने लगे पारंपरिक घोड़ा-तांगे

    1 hour from now

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद लोग तमाम तरह के कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में जम्मू में अब पारम्परिक घोड़ा-तांगे एक बार फिर लोकप्रिय हो रहे हैं। कभी आम लोगों की सवारी रहे पारंपरिक घोड़ा-तांगे का उपयोग फिर से जनता के बीच तो होने ही लगा है साथ ही हाल ही में राज्य सरकार में मंत्री सतीश शर्मा ने भी तांगे की सवारी की। हम आपको बता दें कि तांगे आजादी से पहले जम्मू और सियालकोट के बीच यात्रियों को लाने-ले जाने का काम करते थे और सात दशक से अधिक समय से सीमावर्ती आरएस पुरा के इलाकों में इनका इस्तेमाल जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही मनोरंजन, सीमा पर्यटन और कम दूरी की आवाजाही के लिए इस पर्यावरण-अनुकूल सवारी को पसंद कर रहे हैं।एक तांगा चालक ने मीडिया को बताया कि हम यहां दशकों से तांगे चला रहे हैं। 1947 से पहले लोग सियालकोट से जम्मू तक तांगों में सफर करते थे। वक्त के साथ यह परंपरा फीकी पड़ गई, लेकिन अब प्रधानमंत्री की अपील के बाद स्थानीय लोग एक बार फिर गांवों में छोटी दूरी के लिए तांगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को जीवित रखने के लिए तांगा चालक हर शनिवार और रविवार को इकट्ठा होते हैं। एक अन्य तांगा चालक रतन सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे पूरे देश में ईंधन बचाने की मुहिम जोर पकड़ रही है, लोग फिर से तांगों को तरजीह देने लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जीरो लाइन से आरएस पुरा तक लोग आने-जाने के लिए तांगों का उपयोग कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि लोग मोटर वाहनों पर ज्यादा निर्भर थे, लेकिन अब ईंधन बचाने की कवायद के तहत तांगे फिर दौड़ने लगे हैं। चूंकि घोड़ा-तांगे में ईंधन का कोई इस्तेमाल नहीं है, इसीलिए लोग इसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं।इसे भी पढ़ें: हावड़ा में अतिक्रमण पर Big Action, Dilip Ghosh बोले- Bengal की हालत अब Kashmir से भी बदतर हैदेखा जाये तो तांगों के प्रति यह बढ़ता रुझान ऐसे समय में देखने को मिल रहा है, जब ईंधन बचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत वाहनों का इस्तेमाल कम करने और पेट्रोल-डीजल की बजाय अन्य वैकल्पिक ईंधन वाले साधन अपनाने को लेकर जागरुकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में आए कई पर्यटकों ने भी इस पारंपरिक सवारी की वापसी का स्वागत किया है। वहीं तांगे की सवारी कर रहे मंत्री सतीश शर्मा ने कहा है कि सबको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश में NEET पर बवाल, PM Modi विदेश में! संजय राउत का तंज- 'प्रधानमंत्री कहां हैं?'
    Next Article
    DMK की हार पर MK Stalin बोले - Social Media और बच्चों की रणनीति से चूके!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment