Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Moradabad: BJP MLA Kunwar Sushant Singh के सहयोगियों पर तीन युवकों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बढ़ापुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कुंवर सुशांत सिंह के सहयोगियों पर तीन लोगों को कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि ठाकुरद्वारा थाने में तीन लोगों की ओर से शिकायत दी गई और विधायक के सहयोगियों समेत छह नामजद और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी।उन्होंने बताया कि अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ितों के परिजनों के अनुसार, घरेलू सहायक अतुल व लवेश और उनके दोस्त रामू को विधायक के बेटे का सोने का ब्रेसलेट गायब होने के आरोप में कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा गया। रामू की मां ओमवती ने आरोप लगाया कि सात अक्टूबर को विधायक के एक सहयोगी ने उनके बेटे को घर से बुलाया था, जबकि अन्य दोनों को पहले ही बंधक बना लिया गया था।उन्होंने दावा किया कि तीनों को उल्टा लटकाकर बेल्ट से पीटा गया, बिजली के झटके दिए गए और उनके घावों पर नमक रगड़ा गया। परिजनों के मुताबिक, चोटिल होने के कारण तीनों को उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और रामू की हालत गंभीर बताई गई है। विधायक सुशांत सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि घरेलू सहायकों से केवल गायब ब्रेसलेट के बारे में पूछताछ की गई थी।उन्होंने मारपीट के आरोपों से इनकार किया। वहीं, मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद रुचि वीरा ने पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।विधायक सुशांत सिंह के पिता दिवंगत कुंवर सर्वेश सिंह और दादा रामपाल सिंह भी कई बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। इस परिवार का मुरादाबाद और आसपास के जिलों में राजनीतिक प्रभाव रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई के Shivaji Park में कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई, Anjali Damania हिरासत में
    Next Article
    Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi करेंगे CJI से मुलाकात, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाएंगे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment