Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP-झारखंड में आंधी-बिजली से 16 की मौत:उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में मलबा घुसा, गाड़ियां दबीं; UP-राजस्थान-हरियाणा में तापमान 42°C+

    10 hours ago

    2

    0

    देश के 6 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। हालांकि, छह राज्यों में तेज गर्मी भी हो रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में पारा 42°C से ज्यादा दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के बालाघाट में शुक्रवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए। देवास में आंधी-बारिश से मकान की बालकनी का हिस्सा गिर गया, हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं झारखंड में भी बिजली गिरने से 10 और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के चमोली में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने जैसी घटना हुई, जिससे स्कूल, 8 बड़ी गाड़ियां, एंबुलेंस और मकानों में मलबा घुस गया है। मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। यूपी में मानसून 8 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है लेकिन इस बार 15 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका है। यह अगले 2 दिन में बिहार बॉर्डर से प्रदेश में एंट्री कर सकता है। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… 6 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा हरियाणा के रोहतक में 43.4°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के लखीमपुर खीरी में 43.2°C, बांदा और आगरा में 43°C, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 42.1°C, एमपी के ग्वालियर में 41.8°C और गुजरात के अहमदाबाद में 41.7°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 28 जून: 29 जून: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 43 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, मानसून के आगे बढ़ने का इंतजार 2-3 दिन और बढ़ा मध्य प्रदेश में एंट्री लेने के बाद मानसून ठहर गया है। पिछले 3 दिन से आगे नहीं बढ़ा है। इसके आगे बढ़ने का इंतजार 2-3 दिन और बढ़ गया है। शुक्रवार को सिवनी में 50mm बारिश हुई। शाजापुर के शुजालपुर, अकोदिया समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। उज्जैन में 38mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, मानसून अगले 72 घंटे में दस्तक देगा; लखीमपुर-खीरी में तापमान 43.2°C यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून से यूपी में मानसून की बारिश शुरू होगी। तापमान में 8°C से 9°C तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को लखीमपुर खीरी का तापमान सबसे ज्यादा 43.2°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में प्री-मानसून बारिश जारी राजस्थान में प्री-मानसून बारिश जारी है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा नागौर के देह इलाके में 60mm पानी बरसा। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में 25mm से ज्यादा बारिश हुई। आज भी 27 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.1°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2-4 दिनों के बीच सभी जिलों बारिश होगी; तापमान 4°C तक गिरेगा बिहार में अब मानसून एक्टिव होने लगा है। इससे अब बारिश शुरू होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले दो-तीन दिनों में पूरे राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा। अधिकतम तापमान 4°C तक गिरेगा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की संभावना, आज पूरे राज्य में तेज आंधी का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब-चंडीगढ़ में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की एंट्री हो सकती है। हालांकि, आज प्री-मानसून बारिश के असर के चलते अधिकतर शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। इस दौरान 50kmph की आंधी भी चल सकती है। शुक्रवार का पूरे राज्य में तेज गर्मी रही। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: अधिकतम तापमान में औसतन 1.3°C की बढ़ोतरी, रोहतक का पारा 43.4°C रहा; आज 3 जिलों में बारिश का अलर्ट हरियाणा में मानसून में देरी के बीच तेज गर्मी जारी है। शुक्रवार को रोहतक का तापमान 43.4°C रहा। राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 1.3°C की बढ़ोतरी हुई। तापमान सामान्य से 3.3°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज केवल 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने कहा-केतन जिंदा है तो सिया के हावभाव बदले:पिता बोले- सवालों के बीच बुआ सिया को खींच ले गई, यहीं से हमारा शक गहराया
    Next Article
    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक:5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान, 2 को वीरता सम्मान मिला; वॉर मेमोरियल में नाम दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment