Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP के 36 जिलों में बारिश, 7 में ओले गिरे:राजस्थान में भी ओले गिरे, हिमाचल में बर्फबारी; यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत

    3 hours ago

    1

    0

    देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, केरलम में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश और सात जिलों में ओलावृष्टि हुई। वहीं राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार शाम 5:45 बजे आंधी चलने के साथ बारिश हुई। बिंदायका समेत कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में ओलों की चादर बिछ गई। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए। उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। मथुरा में ओले गिरे। कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिला में ओलावृष्टि के साथ तेज तूफान का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। पंजाब के साथ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी मौसम बदला। मोहाली, पठानकोट और बठिंडा के कुछ इलाकों में बारिश हुई। हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद में तेज बारिश हुई। नूंह, पानीपत और फरीदाबाद में बारिश के साथ ओले भी गिरे। अगले दो दिन मौसम का हाल
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा:हरियाणा AAP पूर्व अध्यक्ष बोले- आंख पर चोट आई, इसका इलाज कराने इंग्लैंड गए सांसद
    Next Article
    मां गंगा की पवित्र घाटी का सालभर कर सकेंगे दीदार:प्राकृतिक सुंदरता के साथ मिलेगा लद्दाख जैसा रोमांस, बदलते मौसम का सैलानी उठाएंगे लुत्फ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment