Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP में पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल; आज होगा अंतिम संस्कार

    2 hours ago

    2

    0

    मध्य प्रदेश के धार में टायर फटने से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। आज सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्सीडेंट इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक पिकअप में करीब 50 मजदूर सवार थे। इसकी रफ्तार करीब 100 किलोमीटर रही होगी। मैप से समझिए कहां हुआ हादसा… हादसे में इन लोगों की मौत… प्रत्यक्षदर्शी बोला- टायर फटने से बेकाबू हुआ पिकअप प्रत्यक्षदर्शी शुभम सिसोदिया ने कहा- हादसे के समय मैं घटना स्थल से कुछ दूरी पर था। स्कॉर्पियो मांगूद से धार जा रही थी, जबकि पिकअप धार से मांगूद आ रहा था। इसी दौरान पिकअप का टायर फट गया। पिकअप डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड में आकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकराया और पलट गया। कमिश्नर बोले- अस्पतालों में सभी जरूरी सुविधाएं हैं कमिश्नर सुदाम खाड़े ने बताया कि पिकअप में करीब 46 लोग सवार थे। घायलों के इलाज के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की है। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। करीब 15 घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है, जबकि 6 का उपचार निजी अस्पतालों में जारी है। कमिश्नर ने बताया कि हड्डी और फ्रैक्चर से जुड़ी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इंदौर में भी डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है। देखिए 6 तस्वीरें… पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। सीएम ने 4-4 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार हादसे के प्रभावितों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने X पर लिखा- मृतकों के परिवारजन को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी घायलों का इलाज मुफ्त किया जाएगा। इंदौर में भी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। धार के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी घटना पर दुख जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान-दिल्ली में आधे दिन लू, आधे दिन बारिश:4 राज्यों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट; UP के बांदा में पारा लगातार तीसरे दिन 45°C पार
    Next Article
    ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 200 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment