Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP में टैंकर ने कार को रौंदा, 6 की मौत:दूल्हे के भाई की भी गई जान, एक घंटे फंसे रहे युवकों के शव; बारात से लौटते समय हादसा

    10 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जुलवानिया टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बारातियों से भरी कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हे के भाई समेत 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी युवक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में एक वाहन का डीजल खत्म होने पर ये युवक दूसरी कार से डीजल लेने जुलवानिया की ओर गए थे। वापसी के दौरान खरगोन की ओर से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उनकी टीयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टैंकर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें कार के अंदर ही फंस गए युवक टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सभी युवक अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही जुलवानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने में करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। शुरुआती जानकारी में 3 युवकों की मौके पर मौत हुई थी, जबकि बाद में 3 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एंबुलेंस में खराबी, परिजन घायलों को ले गए घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसी दौरान एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी आने से करीब 20 मिनट की देरी हुई, जिसे ‘गोल्डन ऑवर’ में अहम माना जा रहा है। हालात बिगड़ने पर परिजन ही घायलों को निजी साधनों से अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे में इनकी मौत हादसे में जान गंवाने वालों में सचिन वास्कले (25), प्रद्युम्न सहते (25), पप्पू (29), आकाश (25), यशवंत सुपड़िया (30) और सोहन बघेल (28) शामिल हैं। सभी युवक आपस में दोस्त थे और शादी समारोह में शामिल होने आए थे। घायलों में सुरेश (28) का इलाज जारी है। ये खबर भी पढ़ें… छिंदवाड़ा में ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत छिंदवाड़ा के उमरेठ थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रक से जा टकराई। बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में थे और बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाने की वजह से ट्रक से टकरा गए। पढे़ं पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP के पीथमपुर की कंपनी में भीषण आग:केमिकल ड्रमों में लगातार हो रहे धमाके; आसपास की फैक्ट्रियां खाली कराईं
    Next Article
    शिवानी सिंह का नया गाना 'मछरिया' रिलीज, क्वीन शालिनी-साहिल की केमिस्ट्री ने जीता दिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment