Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार:15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट; सिक्किम और अरुणाचल में तेज बारिश हो सकती है

    4 hours ago

    1

    0

    देश के उत्तर, मध्य और पश्चिम झेत्र में तापमान बढ़ने लगा है। IMD के मुताबिक, अगले दो हफ्तों तक कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं होगा, जिससे बारिश की संभावना कम है और गर्मी और बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट है। सोमवार को रायपुर में तापमान 41°C तक पहुंच गया। राज्य में अगले चार दिनों में तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश के 5 शहरों में रविवार को तापमान 40°C के पार रहा। राजस्थान के 12 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अगले 4-5 दिन में तापमान में 3-4°C तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं, यूपी में आज दिन में पारा 40°C पार पहुंच सकता है। इधर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 15 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में गर्मी बढ़ेगी। मध्य प्रदेश में तापमान 3-5°C तक बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश की संभावना है। 16 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी का असर बना रहेगा और मौसम सूखा रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ पश्चिम बंगाल में बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश
    Next Article
    शाह बोले- बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे:राहुल आज मुर्शिदाबाद सहित 3 जिलों में जाएंगे; EC ने वोटरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment