Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट:हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज से बर्फबारी; कई राज्यों में दिन का पारा 30° पार

    18 hours ago

    1

    0

    उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होगा। इसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलवा आया है। इस वजह से मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी आई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के 5 जिलों में भी मंगलवार को बारिश हुई। आज सुबह से जयपुर में बारिश-ओलावृष्टि जारी है। 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बर्फबारी-बारिश की चेतावनी जारी की। उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी संभव है। इधर उत्तर प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत के राज्यों में दिन का तापमान 30°C तक पहुंचा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगल 2 दिन मौसम का हाल 19-20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी, पंजाब और चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 2 सिस्टम के असर से बदलेगा मौसम, राज्य के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम में बदलाव आया है। इस वजह से मिनिमम तापमान में बढ़ोतरी आई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को रतलाम में बारिश भी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य के 13 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, जयपुर में ओले गिरे; दिन और रात के तापमान में गिरावट वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान के मौसम में बदलाव हुआ। जयपुर में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। आज 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई थी। नागौर में ओले भी गिरे थे। मौसम के इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: हिसार-रेवाड़ी समेत 4 जिलों में बारिश, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि की आशंका हरियाणा में बुधवार सुबह हिसार, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में बारिश हुई। राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मंगलवार रात को ही एक्टिव हो गया था, जिसके बाद हिसार और सिरसा में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य के 13 जिलों में आज बारिश की संभावना, मानसा में दिन का तापमान 29°C तापमान दर्ज पंजाब के 13 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट है। अब अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2°C अधिक है। मानसा में 29.2°C तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अलर्ट वाले 13 जिलों में 30-40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, 3300 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बोला- बिना पेनिट्रेशन प्राइवेट पार्ट रगड़ना रेप नहीं:सिर्फ कोशिश, आरोपी की सजा आधी; कहा- ये कानून की नजर में दुष्कर्म नहीं
    Next Article
    शादी में डांस करते-करते आया हार्ट अटैक, VIDEO:खरगोन में मेहंदी की रस्म में दूल्हे के मामा की मौत, पत्नी के साथ नाच रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment