Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये

    3 hours ago

    1

    0

    आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। यह फिल्म लक्ष्मीनारायण नामक व्यक्ति की कहानी है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की खोज में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।फिल्म कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 401.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और पहले दो सप्ताह तक कम कमाई की, लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसकी कमाई में तेजी आई।फिल्म में शोभिनव सत्य ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी नजर आए हैं। नीब करौरी बाबा का जन्म वर्ष 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था और 1973 में उनका निधन हो गया।उनका कम उम्र में विवाह हो गया था और बाद में वह एक संत बन गए। उनके अनुयायियों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं। इस तरह की खबरें भी हैं कि स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग भी उत्तराखंड के कैंची धाम स्थित उनके आश्रम आ चुके हैं।फिल्म की शुरुआत 250 सिनेमाघरों में हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद अब इसे दिखाने वाले सिनेमाघरों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT Bombay के छात्र की मौत का मामला: इंसाफ की मांग को लेकर पिता ने Azad Maidan में शुरू किया धरना
    Next Article
    Lata Mangeshkar Birth Anniversary: केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment