Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग लड़की का शव कब्र से निकाला गया:मां ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का शव आज गांव के श्मशान घाट में बनी कब्र से निकाला गया। पुलिस ने जिलाधिकारी की अनुमति के बाद यह कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने यह कदम दुष्कर्म और हत्या के आरोपों के बाद उठाया है। मृतक लड़की की मां के अनुसार, उनके पति और तीन बेटे महानगरों में मजदूरी करते हैं। मां ने बताया कि लगभग दो सप्ताह पहले उन्होंने गांव के एक किशोर को अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करते देखा था। बेटी ने उन्हें बताया था कि किशोर उसके साथ जबरन बलात्कार करता था और किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। हत्या करने की दी थी धमकी यह जानकारी मिलने पर मां किशोर के घर गई थीं और पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी। इसके जवाब में किशोर के परिजनों ने उनके घर जाकर धमकी दी थी कि यदि लड़के के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई, तो वे लड़की को उठवाकर उसकी हत्या कर देंगे। रेप कर शव दरवाजे पर फेंकने का आरोप मृतका की मां का आरोप है कि 2 अप्रैल की रात करीब 1 बजे किशोर अपने एक अन्य साथी के साथ उनके घर आया। उसने उनकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को दरवाजे पर फेंक दिया। मां ने बताया कि बेटी की चीख सुनकर वह बाहर आईं और किशोर तथा उसके साथी को भागते देखा। डीएम के आदेश पर निकाला गया शव मां ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के लोगों ने दबंग परिजनों के दबाव में पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमॉर्टम कराए बगैर उनकी बेटी के शव को दफना दिया था। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर आज लड़की की कब्र खुदवाकर शव बरामद किया है। अब शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में UG-PG कोर्स की बढ़ीं सीटें:नए सेशन से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन का मौका, सेल्फ फाइनेंस मोड से बढ़ाई गई सीटें
    Next Article
    गाजीपुर गंगा नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:नाक से झाग निकल रहा, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment