Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध में घर में घुसकर पीटा:मैनपुरी में कपड़े फाड़कर जान से मारने की धमकी दी, मां ने एसपी से कार्रवाई मांगी

    53 minutes ago

    1

    0

    मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा महिला ने चार युवकों पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को आए दिन परेशान करने और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही कपड़े फाड़ दिए और पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर मौके से चले गए। पीड़ित परिवार ने सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे एसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र दिया है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी नाबालिग है। महिला के मुताबिक, चार युवक उसकी बेटी को आए दिन परेशान करते हैं। आरोप है कि 3 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे चारों युवक एकराय होकर उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि बेटी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उसे शरीर पर चोटें आईं। महिला ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के दौरान कॉलोनी की एक महिला के मौजूद रहने और पूरी घटना देखने की बात भी शिकायती पत्र में कही गई है। महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसकी बेटी और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी क्षेत्र में अवैध शराब बेचने और चोरी की गतिविधियों में शामिल रहते हैं, जिसके चलते मोहल्ले में उनका भय बना हुआ है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। महिला ने बताया कि आरोपियों की धमकी के कारण वह और उसकी बेटी डरी हुई हैं। उसे अपनी और बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता है। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में कूमल लगाकर घर से डेढ़ लाख की चोरी:मकान मालिक को लाठी-डंडों से पीटा, शोर मचाने पर भागे चार चोर; 12 हजार नकद भी ले गए
    Next Article
    शौच के लिए निकले मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत:देवरिया में 40 साल के अवधेश गुप्ता की जान गई, दो बेटों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment