Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर मारपीट:पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, कार्रवाई न होने पर पलायन की चेतावनी दी

    14 hours ago

    1

    0

    बागपत के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के विरोध में उसके घर में घुसकर मारपीट और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो वे पलायन करने को मजबूर होंगे। नाबालिग लड़की और उसके परिवार की पहचान सार्वजनिक न हो, इसलिए गांव और परिजनों के नाम नहीं बताए जा रहे हैं। शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़की सामान लेने दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि पड़ोस के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि वहां गाली-गलौज हुई, हालांकि आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपी पक्ष के कई लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ पीड़ित परिवार के घर में घुस आए। शिकायत में महिलाओं और नाबालिग के साथ मारपीट तथा हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया गया है। परिवार के सदस्यों को चोटें आने की बात भी कही गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने जाते समय नाबालिग को घर से उठाने और जान से मारने की धमकी दी। परिवार ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी और 3 अगस्त 2026 को थाना बागपत में लिखित शिकायत भी दी। परिवार का कहना है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि वे लगातार डर के माहौल में रह रहे हैं और सुरक्षा नहीं मिलने पर उन्हें पलायन करना पड़ सकता है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से मामले की सही जांच, आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मामले पर कोतवाली प्रभारी मनोज चहल ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुख्य आरोपी नौशाद की पत्नी गिरफ्तार:25 हजार का था इनाम, 14 लोगों की हुई थी मौत
    Next Article
    भाजपा ने काशीक्षेत्र में उतारी 'स्पेशल-36':भानुप्रताप और नवरतन उपाध्यक्ष, प्रवीन गौतम और विजय यादव को मंत्री बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment